[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंतीइस लेखपाल पर तत्काल कार्रवाई करें डीएम, एसडीएम और तहसीलदार साहबतत्कालीन बलुआ इंस्पेक्टर अतुल कुमार निर्दोषों को फंसाया, जेल भेजा और घोषित कराया 50 हजार का इनाम
बिहारराज्यवैशाली

रात्रि में जिला के जमाव क्षेत्र में डीएम और एसपी का सघन दौरा

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर देर शाम जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीना और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से वैशाली जिला में गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि और जल जमाव क्षेत्र में सघन दौरा किया गया।  सुबह में डीएम द्वारा राघोपुर का दौरा किया गया था।

 शाम में तेरसिया का दौरा हुआ और वहां वार्ड नंबर 41 में पीड़ितों के लिए निर्मित शिविर का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से भी मिले जो अपने-अपने मवेशियों के साथ यहां आश्रय लिए हुए हैं। उन्हें भरोसा दिया गया कि जिला प्रशासन उनके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

इसके बाद डीएम और एसपी महनार के गनियारी में पीड़ितों के लिए बने कैम्प का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वे हसनपुर दक्षिणी गए और महनार के एसडीएम को तत्काल सभी बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया।

 गणिनाथ मंदिर के पास सड़क पर पानी आ गया था, इसे रात में ही बंद करने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया।

 जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

जिला पदाधिकारी ने लोग लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी सेवा में 24 घंटे मुस्तैद है। तीन पारियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई है। कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है।

डॉक्टर दवा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद है और पशुओं को देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है।

 उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है और इसमें सभी पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है।

Check Also
Close