[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशराज्य

कुएं की सफाई के दौरान तीन लोगो की जहरीली गैस से मौत

उत्तर प्रदेश बांदा संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट 

बांदा: – उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई , ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने यह जानकारी दी स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बबेरू विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ागांव में कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से एक के बाद एक तीन लोगों की मौत हो गई।

बांदा जिले के जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने बताया कि मेरे पैतृक गांव के किसान अनिल पटेल पुत्र मोहनलाल (45) के खेत में लगे धान की फसल में पानी लगाने हेतु गया था जहा पर कुएं में सफाई करने हेतु आज वह नीचे उतरा था।

सदस्य जिला पंचायत अरुण सिंह पटेल ने बताया कि जब अनिल पटेल(45) कुएं में उतरा तब वह बेहोश होकर गिर पड़ा तथा उसके बाद अनिल पटेल को बचाने के लिए संदीप पुत्र राजाराम वर्मा (19)और बाला वर्मा पुत्र स्व. तिजोला वर्मा (21) भी कुएं में उतरे लेकिन वे भी वहीं बेहोश होकर गिर पड़े, फलस्वरूप तीनों की मौत हो गई।

जिला प्रशासन और एसडीआरएफ का दल घटनास्थल पर मौजूद है तथा शवों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस के कारण तीनों की मौत हुई है।

उनके अनुसार शवों के पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।

Check Also
Close