[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा में वन सुअर, नीलगाय से किसान त्रस्त, बीघा के बीघा खेत कर रहा बर्बाद

शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट 

शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड में जंगली जानवरों वन सुअर, नीलगाय , शाही का भारी आतंक है। प्रखंड के शेरपर, तेतारपुर, सरैया, पांक , जगदीशपुर इत्यादि गांवों में नीलगाय, वनसुअर के द्वारा मक्का की फसल को बर्बाद कर दिया जा रहा है।

बृहस्पतिवार के सुबह शेरपर निवासी रुस्तम कुमार नामक किसान के एक बीघा में लगे मकई के खेत को वनसुअर के द्वारा नष्ट कर दिया गया।

मौके पर किस रुस्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुजय कुमार ने बताया कि किसानों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन को कदम उठाना चाहिए!

वहीं किसानों को मुआवजा भी प्रशासन के द्वारा नहीं दिया जाता है। इसी प्रखंड के माउर, खोजागाछी, कुल्हाराबीघा इत्यादि गांवों में भी जंगली जानवरों का भारी आतंक है।

वहीं शेखोपुरसराय के मोहबतपुर,पनहेसा, नीमी इत्यादि गांवों में भी जंगली जानवरों के द्वारा फसलों को नुकसान कर दिया जाता है।

शेखपुरा सदर प्रखंड के हथियावां,रसलपुर , मेहूस, चितौरा, कारे ,माटोखार इत्यादि गांवों में भी जंगली जानवरों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Check Also
Close