[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अरवलबिहारराज्य

अरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण

अरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

 दिनांक 05 मई, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा सदर अस्पताल, अरवल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा कार्य भी बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close