[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने

मोतिहारी: संग्रामपुर थाना चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से भवानीपुर निवासी 65 वर्षीय संपति देवी (पति- रामसेवक दास) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया है।

इस हृदयविदारक हादसे के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। घटनास्थल पर शव की अत्यंत क्षत-विक्षत स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष अनूप कुमार, पीएसआई रोहन कुमार और ‘112’ की टीम ने स्वयं सड़क से शव के अवशेषों को चुन-चुनकर सहेजा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के इस सेवा भाव और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also
Close