[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज

हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज

मोतिहारी रिपोर्ट: संतोष राउत 

कलम युग में शिक्षा ही विकास की असली कसौटी: कृष्ण कुमार मंटू

पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर मोतिहारी के नगर भवन में जुटे प्रबुद्धजन व युवा

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर शिक्षा की नई अलख जगाने और युवाओं को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर भवन के सभागार में एक भव्य गोष्ठी सह युवा संवाद का आयोजन किया गया।

‘पटेल छात्रावास निर्माण संघ, पूर्वी चंपारण’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने समाज को नई दिशा देते हुए कहा कि यह कलयुग नहीं, बल्कि ‘कलम युग’ है। उन्होंने आह्वान किया कि आज की लड़ाई केवल शिक्षा के माध्यम से ही जीती जा सकती है।

श्री मंटू ने घोषणा की कि “पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट” प्रदेश के हर जिले में छात्रावास बनाने को संकल्पित है। यदि पूर्वी चंपारण संघ भूमि के कागजात उपलब्ध कराता है, तो एक वर्ष के भीतर आलीशान छात्रावास का निर्माण कर उसकी चाभी सौंप दी जाएगी।

विधायक ने प्रेरणा देते हुए कहा कि हर घर से सांसद या विधायक निकलना संभव नहीं, लेकिन सही मार्गदर्शन और सुविधा मिले तो प्रत्येक घर से डॉक्टर, इंजीनियर, जज और प्रशासनिक पदाधिकारी जरूर निकल सकते हैं।

छात्रावास निर्माण इसी सपने को धरातल पर उतारने की एक महत्वाकांक्षी पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने की, जबकि संचालन कुणाल पटेल व सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से किया।

संघ के अध्यक्ष कुणाल पटेल ने आश्वस्त किया कि समाज के सहयोग से जल्द ही भूमि चयन और निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।

इस ऐतिहासिक संवाद में जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल, बीरेंद्र पटेल, प्रकाश चौधरी, चुमन पटेल, संजय सिंह पटेल, अजय पटेल, लखन पटेल, बिजय पटेल, पिंटू मंडल, चनऊ महासंघ के अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, रविंद्र पटेल, अवध बिहारी पटेल, कबीर पटेल, धर्मेंद्र सिंह (मुखिया), हरेंद्र पटेल, रमेश पटेल, सरोज पटेल, नवीन पटेल, रंजीत पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे एक शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी आहुति देंगे। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता और शिक्षा के प्रति समर्पण ही आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Check Also
Close