[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
पटनाबिहारराज्य

निशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण

निशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

 बिहार की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार की एंट्री हो गई। आज वह पहली राजनैतिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूर्वी चंपारण से इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

वह दोपहर 3:00 बजे पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे। यहां चैलाहा के पास जेडीयू कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. निशांत के कार्यक्रम को लेकर JDU कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

निशांत का कहना है कि गांधी जी ने भी अपनी यात्रा की शुरुआत पूर्वी चंपारण से की थी. साथ ही पिताजी ने भी वहीं से यात्रा शुरू की थी. ऐसे में निशांत भी वहीं से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

निशांत कुमार बिहार की जनता से जुड़ने के लिए अपने पिता नीतीश कुमार की तर्ज पर ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 3 मई से शुरू होगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया. पहले चरण में वे 3 और 4 मई को चंपारण में जनसंपर्क करेंगे. इसके बाद दूसरे चरण में 7 मई को वैशाली में यात्रा का आयोजन होगा।

खास बात यह है कि निशांत अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण से कर रहे हैं, जहां से नीतीश कुमार भी कई बार अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते रहे हैं. इस तरह वे उसी परंपरा को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

निशांत कुमार 3 मई को सद्भाव यात्रा के पहले दिन सुबह 11:15 बजे पटना के 7 सर्कुलर रोड से रवाना होंगे और 11:30 बजे सारण के बजरंग चौक ओवरब्रिज पर उनका स्वागत होगा।

इसके बाद वे 12:15 बजे वैशाली के जदयू जिला कार्यालय, 1:15 बजे मुजफ्फरपुर के सकरी चौक, 2:45 बजे पूर्वी चंपारण के महेंद्र चौक मंगराही और 3:15 बजे चनपटिया के चुहड़ी शुगर फैक्ट्री गेट पहुंचेंगे. 3:45 बजे जोगापट्टी, 4:00 बजे बेतिया के हरिवाटिका चौक पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, फिर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए रात 8:15 बजे वाल्मीकिनगर में विश्राम करेंगे।

Check Also
Close