24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशि

24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशि
पूर्वी चंपारण जिले में कल वज्रपात (ठनका) और तेज आंधी में पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान (GR) की राशि का भुगतान करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सुगौली और रामगढ़वा अंचल में वज्रपात की चपेट में आने से सनी देओल (पिता- जयलाल सहनी) और अंशु कुमारी (पिता- मंजू सहनी) की मौत हो गई। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मृतकों के आश्रितों—हिरामतिया देवी और तेतरी देवी—को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्धारित 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान कर दी है।
वहीं, मोतिहारी सदर अंचल में तेज आंधी के दौरान एक पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिससे धीरज कुमार (पिता- राजदेव सहनी) और चुनचुन कुमार (रामविलास यादव) की जान चली गई। इन मृतकों के परिजनों को भी अनुग्रह राशि का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद राहत राशि वितरण में तेजी लाई गई।




















