[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
जमुईबिहारराज्य

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद

ऑपरेशन सतर्क के तहत जवान कर रहें थे अपना काम।

इन दिनों RPF के इंस्पेक्टर मधुसूदन पासवान,के निर्देश पर RPF एलर्ट मोड पर है।

पोस्ट प्रभारी मधुसूदन पासवान का कहना है कि,यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हम जीरो टॉलरेंस पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

आम यात्रियों से गुजारिश की कि,आप यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थित में देखें तो तुरंत RPF पोस्ट या जवानों को सूचित करें।

और हां रेलवे परिसर को भी अतिक्रमण मुक्त रखने हेतू पोस्ट प्रभारी ने अपील की।

TOTO, TEMPU रिक्शा अपने निर्धारित स्थान पर ही लगाएं।

केश के IO रेल उप निरीक्षक शिव राम को सौंपी गई है।

23,520 लीटर विदेशी मदिरा बरामद।

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

 दिनांक 06.05.2026 को समय 18:55 बजे मुझ उपनिरीक्षक मुकेश कुमार साथ में सउनि/सुनील कुमार सोरेन, प्रधान आरक्षी पप्पू यादव व आरक्षी घनश्याम सिंह यादव सभी रेसुब पोस्ट झाझा व सिपाही संख्या 541 सब्बिर अंसारी जीआरपी झाझा के साथ स्टेशन एरिया में आपराधिक गतिविधि, यात्री सुरक्षा निगरानी हेतु औचक चेकिंग व गस्त कर रहे थे।

इसी दौरान समय करीब 19:18 बजे गाड़ी संख्या 12023 अप प्लेटफार्म नंबर – 03 पर आयी, ट्रेन आने के उपरांत ट्रेन मे भी आपराधिक गतिविधि निगरानी हेतु चेक किया जा रहा था तभी समय करीब 19:25 बजे मुखबीर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि प्लेटफॉर्म 03 के अंतिम छोड़ पुरब की ओर झाझा यार्ड के तरफ झारी के पास लावारिस हालत मे 01 बोरी एवं 01 पिट्ठू बैग रखा है जिसमे शराब रखा हुआ है ।

प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाई करते हुये समय करीब 19:35 बजे सभी स्टाफ के साथ उक्त घटना स्थल के पास जाकर देखा तो पोल संख्या 366/2 – 3A के बीच झाड़ी में 01 सफ़ेद रंग का बोरी व एक ब्लू रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ पाया और आस – पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

बाद उपलब्ध गवाहो के समक्ष उक्त बोरी व पिट्ठू बैग को खोलकर देखा गया तो (1) सफ़ेद रंग के बोरी मे Royal JHARKHAND C. Liquor, 300 ML का कुल 47 बोतल देशी मदिरा, प्रत्येक का मूल्य 65 रुपया, प्रत्येक की धारिता 300 ml x 47 = 14.100 लीटर, कुल मूल्य – 3055 रूपये, सभी का Lic No -11120019000019, Reg. No – JH 08 F/2025 – 26 (CL) है मिला तथा (2) ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में KINGFISHER STRONG PREMIUM BEER 500 ml का कुल 12 कैन विदेशी मदिरा रखा हुआ था।

प्रत्येक कैन का मूल्य 150 रुपया, प्रत्येक कैन की धारिता 500 ml, कुल धारिता 500 x 12 = 06.00 लीटर, कुल मूल्य – 1800 रूपये, सभी का बैच न० – 001, MFD – 07.04 .26 है मिला एवं Officers Choice SELECT WHISKY ब्रांड का कुल 19 बोतल विदेशी मदिरा, प्रत्येक का मूल्य 170 रुपया, प्रत्येक की धारिता 180 ml x 19 = 03.420 लीटर, कुल मूल्य – 3230 रूपये, सभी का बैच न० – 002/L2 MFD -DEC – 25 है मिला।

बरामद हुये सभी देशी व विदेशी मदिरा बोतल व कैन पर For Sale in Jharkhand Only लिखा हुआ है । बरामद हुये सभी विदेशी & देशी मदिरा कि कुल धारिता – 14.100 लीटर + 06.00 लीटर + 03.420 लीटर = 23.520 लीटर, कुल मूल्य -3055 रूपये + 1800 रूपये + 3230 रूपये = 8085 /- रूपये का है जो लावारिस हालत में पाया गया।

बाद मौके पर उपस्थित स्टाफ को ही गवाह मानते हुए जप्ति नियमों का पालन करते हुए बरामद उक्त बोरी एवं पिट्ठू बैग का जप्ति सूची का कागजात बनाते हुए समय 19.55 बजे जब्त किया गया और मौके पर का फोटोग्राफी व विडियोग्राफी भी किया गया था ।

सभी जप्त विदेशी & देशी मदिरा पैक को सम्बन्धित कागजात सहित एक टंकित शिकायत पत्र के साथ आपके समक्ष उपस्थित होकर कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

                    बाद,जीआरपी झाझा द्वारा कांड संख्या 54/26, दिनांक 06.05.2026, अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 विरुद्ध अज्ञात पंजीकृत किया गया । मामले का अनुसंधान रेलअप0नि0 झाझा, शिव राम को सौंपा गया है।

Check Also
Close