[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशबिहारराज्यवैशाली

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर डीएम ने की बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • हाजीपुर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
  • बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांच विधानसभा से कुल 12 दावा / अपातियां प्राप्त हुए। 
  •  इन्हें नियमानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से जांच कराई गई।

 हाजीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में माननीय विधायक से पांच दावा/आपत्ति प्राप्त हुए। लालगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल से एक दावा आपत्ति प्राप्त हुआ, जो मतदान केंद्र के स्थल परिवर्तन से संबंधित था तथा डाक के माध्यम से एक परिवार प्राप्त हुआ।

वैशाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में माननीय विधायक से दो दावा आपत्ति दो मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन हेतु प्राप्त हुआ। महुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक दावा आपत्ति मतदान केंद्र स्थानांतरण हेतु प्राप्त हुआ।

राजापाकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 मतदान केंद्र के स्थानांतरण संबंधित एक दावा प्राप्त हुआ। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से संबंधित मतदाताओं को मतदान केंद्र से दूरी के कारण स्थानांतरण हेतु दावा प्राप्त हुआ।

भारत निर्वाचन आयोग की निदेश के अनुसार 1500 से अधिक मतदाता वाले 24 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जो विधानसभा वार इस प्रकार है – हाजीपुर विधानसभा से तीन, लालगंज विधानसभा से दो, वैशाली विधानसभा से 7, महुआ विधानसभा से तीन, राजापाकर विधानसभा से चार, राघोपुर विधानसभा से 4 , महनार विधानसभा के तीन तथा पातेपुर विधानसभा से 8 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए है।

15 00 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के आधार पर कुल 32 नाम मतदान केंद्र का प्रस्ताव एवं एक दावा /आपत्ति के आधार पर तथा दो मतदान केंद्रों में मतदाताओं के स्थानांतरण का प्रस्ताव दिया गया।

 नया मतदान केंद्र के लिए पहले के भवन , परिसर में स्थान उपलब्ध नहीं रहने के कारण 5 मतदान केंद्र का स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव दिया गया।

 7 चलंत मतदान केंद्र को भवन में स्थापित करने का प्रस्ताव दिए गए।

 बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Check Also
Close