[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से खेल के मैदान में प्रदर्शित करें खिलाड़ी: डीएम 

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हाजीपुर में हुआ शुभारंभ 
  • प्रतियोगिता में 28 जिलों के युवा प्रतिभागी दिखाएंगे अपना दमखम 

हाजीपुर , स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक खेल प्रतियोगिता) का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें बिहार के 28 जिलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा , पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर और हाजीपुर के विधायक श्री अवधेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों से कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है इसमें भाग लेना । सारे युवा प्रतिभागी खेल में पूरी तत्परता के साथ भाग ले।प्रतिभागियों के रहने के लिए आवासन की भी व्यवस्था की गई है। सभी अनुशासित ढंग से रहे।

आगे उन्होंने कहा कि खो-खो सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक टीम भावना है, जो हमें एकजुटता सीखता है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है । खो-खो के लिए चुस्ती-दुरुस्ती भी जरूरी है ।उन्होंने बच्चों से कहा कि वह नशा आदि से दूर रहे ।अपने लक्ष्य पर फोकस पर कार्य करें।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाएं।

इसके पहले आगत अतिथियों का स्वागत खेल पदाधिकारी शालिनी ने किया । इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह ने किया।

Check Also
Close