[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

कार से ले जा रहे शराब की 1221 बोतलें जब्त, तस्कर फरार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से कार से ले जा रहे भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जब्त किया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहें।

पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार के अहले सुबह सूचना मिली कि घोड़ासहन केनाल के रास्ते किसी वाहन से शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लायी जायेगी।

तुरंत एक टीम बनाकर घोड़ासहन केनाल के पास कुंअर भारती माई स्थान के पास से एक टीम बनाकर नाका लगा दिया गया।

हलांकि इसके पूर्व पुलिस गाड़ी को देख कार चालक कुंअर भारती माई स्थान के पास खड़ा कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

खड़ी कार को जब्त कर जब जांच की गयी तो कार के अंदर ग्यारह जूट के बोरें में नेपाल निर्मित कस्तूरी प्रीमियम शराब की 1221 बोतलें मिली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के साथ शराब की बोतलों की जब्ती के मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं शराब की बोतलों के साथ जब्त कार के ओनर के बारे में पता करने के लिए डीटीओ को लिखा गया है।

Check Also
Close