[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

प्रवासी मजदूर की गुड़गांव में काम के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनाटाड़ निवासी मनोज यादव के पुत्र सुंदर कुमार (20 वर्ष ) का हरियाणा के गुड़गांव में करंट के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है। घटना रविवार की शाम की है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनाटाड़ गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र सुंदर कुमार जीविकोपार्जन के लिए दस महीने पूर्व हरियाणा के गुड़गांव गया हुआ था।

घर के परिवार के सुनहरे भविष्य को संवारने को लेकर वह गुड़गांव के सुल्तानपुर फाटक में बेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था‌।

रविवार की शाम को सुंदर कुमार काम करने के दौरान ही करंट के चपेट में आ गया।साथ में काम कर रहे अन्य साथियों के द्वारा उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।साथ में रह रहे सुंदर कुमार के चाचा भूटन यादव और भाई नीपू कुमार भी खबर सुनकर अस्पताल पहुंचें।साथ ही घटना की सूचना घरवालों को भी दिया।

खबर मिलते ही मैनाटाड़ में रह रहे मृतक सुंदर कुमार के पिता मनोज यादव,माता प्रेम शिला देवी, भाई पप्पु कुमार,बहन शोभा कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों में में भी कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।गांव में भी सूचना फैल गयी।

सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य मंसूर मियां, राजन राम, साहेब राम, चंद्रिका साह, रामबाबू प्रसाद,जोखन प्रसाद सहित काफी संख्या में गांव वाले भी मृतक के घर पहुंचे। रोते बिलखते परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

गांव वालों ने बताया कि सुंदर कुमार के असमय मर जाने से उसके घर के सदस्यों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये प्रशासन से मृतक सुंदर कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Check Also
Close