[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
खेलपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

उद्घाटन मैच में बेतिया की टीम ने बीरगंज को हरा जीता मैच

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बेतिया की टीम ने बीरगंज की टीम को हरा दिया।

पहले टॉस जीतकर बीरगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते खिलाड़ियों ने उन्नीस ओवर चार गेंद में आल विकेट पर 106 रन बना पाया।

जबाब में बेतिया की टीम ने उन्नीसवें ओवर में सात विकेट गंवा कर एक सौ सात रन बना मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बेतिया के टीम के केशव कुमार रहें।

इसके पूर्व पूर्व जिला पशुधन सलाहकार डॉ दिनेश भगत ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बल्लेबाजी और डॉ अंशु अंकित ने बालिंग कर खेल की शुरुआत करवाया।

मौके पर डॉ दिनेश भगत ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बढता है। स्थानीय स्तर पर खेल के आयोजन से गांवों के युवकों में छिपी प्रतिभा के निखरने का मौका मिलता है।

खेल से शरीर स्वस्थ्य और तंदुरूस्त रहने के साथ साथ बौध्दिक विकास भी होता है । खेल के होने से एक दूसरे जगह के लोगों को मिलजुल कर रहने की सिख मिलती है।

मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर स्वागत करते हुये उनका हौंसला अफजाई किया। क्रिकेट प्रीमीयर लीग के अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि फ़ाइनल मैच 27 अक्टूबर को खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है।

मौके पर डॉ अंशु अंकित,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रसाद, भागवत ठाकुर निराला,सुभाष प्रसाद विद्यार्थी, नीरज कुमार विद्यार्थी, महानंद यादव,शिवाजी आर्य, बृजेश कुमार, चंद्र प्रकाश, कुंदन कुमार, जयप्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहें।

Check Also
Close