[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

प्राथमिक विद्यालय बेवदा में हेडमास्टर के नाम पर पढ़ाता है किसान, गांव के गंगा सिंह करते हैं पढाने का काम, BSA ने जांच टीम का किया गठन

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक में एक गुरूजी द्वारा स्कूल में पढ़ने के बजाय ईट भट्टे संचालन करने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

चंदौली समाचार की खबर का असर

अध्यापक अखिलेश सिंह के स्थान पर किसान गंगा सिंह के पढ़ाने का मामला

ABSA सदर मामले की करेंगे पूरी जांच

7 दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट

चंदौली जिले के धानापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेवदा नियुक्त प्रधानाध्यापक स्थान स्कूल में गांव की एक किसान द्वारा बच्चों के पढ़ने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक टीम गठित कर 7 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया है।

आपको बता दें कि चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक में एक गुरूजी द्वारा स्कूल में पढ़ने के बजाय  ईट भट्टे  संचालन करने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जबकि गुरु जी अपने बदले में गांव की एक किसान गंगा सिंह को पढ़ने तथा उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने का जिम्मा दे रखा था । जिसके खेल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के शामिल होने की बात कही  जा रही है।

बताते चलें कि इस मामले की जानकारी होने पर तत्काल ही बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट 7 दिन के अंदर देने की बात कही। जिसमें यह भी बताया जा रहा है कि इसके पूर्व में भी प्रधान अध्यापक अखिलेश सिंह द्वारा ऐसा कार्य किया गया था ।

बता दें कि जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सारे पहलुओं की जांच कर प्रधान अध्यापक अखिलेश सिंह के खिलाफ विधि कार्यवाही की जाएगी। वही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस प्रकार की जिले में किसी जगह गड़बड़ी पाई जाती है तो खंड शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।

अब देखना है कि ऐसे कृत करने वाले अध्यापकों के ऊपर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किस प्रकार लगाम लगाया जाता है या ऐसे ही जांच के नाम पर गोलमाल कर ऐसा कृत करने वाले शिक्षकों को खुली छूट दी जाती है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close