[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, बाजार में भीड़ भाड़, खरीदारी में जुटे लोग

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: लोक आस्था के महापर्व छठ के डाला पूजा को लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण में है। इस महापर्व को लेकर छठ व्रतियों में खासा उत्साह रहा।

इस महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने दिन भर निर्जला रहकर संध्या समय रसियाव रोटी व मिठाई चढ़ाकर परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद वितरण किया। वहीं प्रमुख सुशीला देवी ने भी खरना का प्रसाद बना छ्ठी मैया की पूजा अर्चना किया।

वहीं बुधवार को इस महापर्व के डाला के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय समेत इनरवा, पिड़ारी, बास्ठा, बरवा, रामपुर, बिरंची, भंगहा आदि सभी गांवों में दुल्हन की तरह छठ घाटों को सजाने में श्रद्धालु जुट गये हैं। रंग बिरंगे बिजली बल्ब, झालर बती से भव्य पंडाल बनाये गये हैं।

गुरूवार को छठ व्रती प्रखंड के विभिन्न घाटों पर डूबते भगवान सूर्य को अर्घ देंगे। श्रद्धा और भक्ति के साथ होने वाले इस महापर्व की तैयारी में परिवार वाले भी काफी व्यस्त है।

इसके साथ ही दूरदराज से घर के सदस्यों के अलावा सगे संबंधियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पर्व को लेकर हर घर में ठेकुआ को बनाने में श्रद्धालु लगे रहे।

वहीं बुधवार को मार्केट में काफी भीड़ रही। भीड़ के वजह से वाहनों को छोड़ दे तो पैदल चलना भी मुश्किल था। सभी को खरीदारी की उत्सुकता थी।

Check Also
Close