[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

योगेन्द्र यादव हत्याकांड में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

पुलिस कप्तान जमुई के निर्देश पर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में किये गए छापेमारी के दौरान योगेन्द्र यादव हत्याकांड में शामिल एक प्राथमिकी अभियुक्त एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे यह कहा गया है कि 28 फरवरी 2024 को सोनो थाना क्षेत्र के कोरिया गाँव निवासी रमण यादव का पुत्र बुढ़न यादव के द्वारा सोनो थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

कांड संख्या 359 / 24 मे बुढ़न यादव के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि उसका बड़ा पुत्र जागेश्वर यादव के द्वारा बिना वजह प्रतिदिन गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते आ रहा हैं।

घटना के दिन जागेश्वर यादव अपने हाथों में कुल्हाड़ी लेकर गाली गलौज करते हुए आया और मेरे उपर प्रहार कर दिया।

मौके पर उपस्थित छोटे पुत्र योगेन्द्र यादव ने मुझे बचाने की कोशिश की , इसी क्रम मे जागेश्वर यादव के द्वारा चलाए गए कुल्हाड़ी का प्रहार योगेन्द्र यादव के सीर पर लग गया और बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पडा ।

गंभीर रूप से घायल योगेन्द्र यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो ले जाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमुई भेज दिया गया ।

जमुई सदर के चिकित्सकों द्वारा उसे बैहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रैफर कर दिया । लेकिन पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई थी ।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों मे बोढ़न यादव का बडे़ पुत्र जागेश्वर यादव एवं जागेश्वर यादव की पत्नी अर्चना देवी शामिल हैं ।

छापेमारी दल मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार झाझा के साथ सोनो थाना अध्यक्ष दिनानाथ सिंह , पुलिस अवर निरिक्षक विशाल कुमार सिंह एवं चंद्रदेव महतो , महिला सिपाही ज्योति कुमारी , तथा डीआईऊ की टीम के अलावा सोनो थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे ।

Check Also
Close