[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

कुर्था नगर परिषद कार्यालय में की गई सामान्य बोर्ड की बैठक

पूर्व के योजनाओं को रद्द करते हुए नए एजेंडों पर वार्ड पार्षदों ने लगाई मुहर

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, लगातार डेट पर डेट के बाद सोमवार को कुर्था नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा के साथ सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद नागेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए उपमुख्य पार्षद रविंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि लगातार कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद के द्वारा बोर्ड के बैठक को लेकर डेट पर डेट दी जा रही थी।

इसके बाद सोमवार को विभिन्न वार्ड पार्षदों ने बैठक करने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को कहा इसके बाद नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी बैठक छोड़कर सड़क पर जाने लगे इसके बाद हम तमाम वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया।

इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और बोर्ड का बैठक आयोजित की गई उपमुख्य पार्षद रविंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि कुर्था नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड के सामान्य बैठक आयोजित किया गया।

उक्त बैठक में सभी वार्ड पार्षदों ने पूर्व के एजेंडों को रद्द करते हुए नया एजेंडों पर मुहर लगाई साथ ही उपमुख्य पार्षद रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कई विकासात्मक कार्य लंबित हैं कहीं नाली गली की समस्या है तो कहीं पीसीसी सड़क की समस्या है।

लेकिन इन सारे मामलों को नजरअंदाज कर कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद मनमाने तरीके से विभिन्न योजनाओं में राशि खर्च करना चाहते हैं जिसके वजह से कई विकासात्मक कार्य बाधित हो जाएंगे।

जिसका हमलोगों ने पूर्व से ही विरोध किया जिसके वजह से लगातार सामान्य बोर्ड की बैठक करने से मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी परहेज करते रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के मिली भगत से यह सारे मनमाने कार्य करने की योजना बनाई जा रही है लेकिन उनके किसी भी मनमाने तरीके वाली योजनाओं को हमलोग स्वीकार नहीं करेंगे।

इसके लिए हमें चाहे आंदोलन ही क्यों न करना पड़े उन्होंने कहा कि जब तक सभी वार्ड पार्षदों के सहमति के बिना कोई भी योजना पारित होती है तो हम लोग इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और सड़क पर आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेंगे।

इस मौके पर वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, संजू कुमारी, सीमा देवी, नगीना राम, राजेश यादव, रजनी कुमारी, नीतीश कुमार, मोहम्मद तनवीर आलम, सोहनी देवी, सबला देवी समेत कई वार्ड पार्षद शामिल थे।

Check Also
Close