[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बिरंची तीन में हाथी ने घर को किया ध्वस्त, लोगों में है दहशत 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन नंबर गांव में जंगल से भटक कर आये दो हाथियों ने नारायण पोद्दार के घर को ध्वस्त कर दिया। हालांकि हाथियों के तांडव में जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरंची तीन नंबर गांव निवासी नारायण पोद्दार अपने करकटनुमा घर में सोये थे ।तभी उन्हें हाथियों की चिघाड़ने और घर के गिरने की आवाज मिला।

उसके बाद वे हड़बड़ा कर उठे ।तब तक देखें कि दो हाथी हमारे घर को ध्वस्त कर रहे हैं। हो हल्ला करने पर हाथी बगल के खेत में फसल को रौंदते देते हुये भाग निकले।

नारायण पोद्दार के हो हल्ला पर जुटे ग्रामीण शिबू कुंडू, मिताई मललिक, संजय केसारी, रंजन घोष, पबीर हलदार, प्रकाश पोद्दार सहित काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और हो हल्ला करने लगे। ग्रामीणों के हाथ में टॉर्च लाठी देखकर हाथी दोनों हाथी जंगल की ओर भाग निकले।

हाथियों के आने की सूचना इ ग्रामीणों ने मानपुर पुलिस और मानपुर वन कार्यालय को दिया ।सूचना मिलते ही मानपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी और वन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की ।

ग्रामीणों ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र में लगातार हाथियों के तांडव से हम सभी काफी दहशत में हैं। हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों के भय से हम लोग शाम होते ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।खेतों की तरफ जाना छोड़ दिये हैं।

वहीं फॉरेस्टर रूपा सिंहा ने बताया कि हाथी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। जमुनिया स्थित हाथी पुनर्वास केंद्र में हाथी चला आया है, इस पर वन विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों से बचाव के लिए मानपुर और भंगहा थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाथी से जो भी नुकसान हुआ है। पीड़ित के द्वारा आवेदन देने पर जांच करते हुए मुआवजा दिलाया जायेगा।

Check Also
Close