[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

14 जनवरी को ही मनेगा मकर संक्रांति का त्यौहार

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ: भगवान सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 14 जनवरी को अपराह्न 03.26 बजे भगवान सूर्य धनु राशि में गमन करेंगे। लिहाजा यह त्योहार 14 जनवरी को मनेगा।

इस खगोलीय घटना के साथ ही भगवान सूर्य उतरायण हो जायेंगे तथा खरमास का समापन होने के साथ विवाह-शादी समेत अन्य मांगलिक मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिर्विदों के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का यह संयाेग तीन साल बाद बन रहा है।पंडित चारों धाम मिश्रा ने बताया कि 13 जनवरी दिन सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा है।

जिसके अगले दिन मंगलवार को भगवान सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व निर्विवाद रूप से 14 जनवरी को ही मनेगा।

यह संक्रांति सूर्यास्त के साथ ही पूरी हो रही है, अतएव नियमानुसार सूर्योदय काल प्रातः 6.40 बजे से संक्रांति के पुण्य काल का प्रारम्भ होकर शाम 05.17 बजे तक रहेगा। आचार्यों के मुताबिक मकर संक्रांति के पुण्य काल में स्नान व दान विशेष फलदायी माना जाता है।

गंगा स्नान के बाद भगवान सूर्य की आराधना करने एवं तिल, चूड़ा, गुड़,गर्म वस्त्र आदि दान का विधान है।वही दिन में चूड़ा व दही तथा रात को लजीज खिचड़ी खाने का रिवाज है।

Check Also
Close