[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक में हुई चर्चा

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ चैंबर कक्ष में मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

जिसकी अध्यक्षता बीडीओ दीपक राम ने की। बैठक में बिहार सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर समेत सीआरसी व प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के तैयारी के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

जिसमें 14 से 16 वर्ष से निम्न उम्र वाले बच्चों की विभिन्न खेल व दौड़ का प्रखंड स्तर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेल एवं दौड़ प्रतियोगिता स्थल चयन किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष बीडीओ व सदस्यों में बीईओ , थानाध्यक्ष मंटू कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार चौधरी, नोडल शारीरिक शिक्षक अखिलेश्वर चौधरी, लेखापाल निर्भय कुमार को शामिल किया गया। बीडीओ ने बताया कि विद्यालय से चयनित बच्चों को सीआरसी स्तर पर शामिल किया जाएगा।

प्रत्येक सीआरसी से चयनित बच्चे प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सीआरसी से चयनित बच्चों को टीशर्ट प्रदान किया जायेगा। नोडल शारीरिक शिक्षक अखिलेश्वर चौधरी ने बताया कि एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल, साइकिलिंग में 6 से 11 तक के बच्चे भाग लेंगे।

जिसकी तैयारी की जा रही है। लेखापाल निर्भय कुमार ने बताया कि मशाल प्रतियोगिता के आयोजन से प्रखंड स्तर पर छात्र छात्राओं के प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।

Check Also
Close