[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगा मुआवजा देने के लिए विशेष कैंप

  • दो दिन में आए 66 आवेदन
  •  करीब 2.78 करोड़ की मुआवजे की राशि स्वीकृत 
  • कल भी लगेगा विशेष शिविर

 वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों को मुआवजा देने में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

 कल पंचायत सरकार भवन, अरनिया और पंचायत सरकार भवन सैद मोहम्मद उर्फ सलहा जंदाहा में कैंप लगा, जिसमें NH 103 (नया NH 322) पासवान चौक से मुसरीघरारी सेक्शन जंदाहा बाईपास सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजा भुगतान के लिए विशेष कैम्प लगाया गया।

कैंप में 38 आवेदन आए और इसमें करीब 1.25 करोड़ मुआवजे की राशि की स्वीकृति दी गई।

आज NH 122 B जड़ुआ शेरपुर सेक्शन के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए एक्वायर्ड जमीन के मुआवजा भुगतान के लिए बिदुपुर, सहदेई एवं महनार में विशेष शिविर का आयोजन हुआ।

कैंप का स्थल रहा मध्य विद्यालय चांदपुर नन्हाकर एवं पंचायत भवन लावापुर हरनारायण। आज कल 56 आवेदन प्राप्त हुए और इसमें करीब 53 लाख के मुआवजे की राशि स्वीकृत की गई।

इस तरह विशेष कैंप में दो दिनों के भीतर 66 आवेदन प्राप्त हुए तथा करीब 2.78 करोड़ मौजा की राशि स्वीकृत की गई।

 कल दिनांक 22 जनवरी को भी बिदुपुर, सहदेई और महनार में विशेष कैंप लगेगा।

 विशेष कैंप में अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी डीसीएलआर को भी इस कार्य लगाया गया है।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी सभी विशेष शिविरों में उपस्थित रहे और उन्होंने कार्य का अनुश्रवण किया।

जिलाधिकारी खुद कैंप से डेली रिपोर्ट मंगा कर कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Check Also
Close