[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

समाज में व्याप्त कूरीतियों को दूर करने में संत शिरोमणि रविदास जी का था महत्वपूर्ण योगदान: विधायक

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़:  बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती प्रखंड कार्यालय परिसर और रमपुरवा गांव में धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने संत रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मौके पर विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी उन महान संतों में अग्रणी थे। जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत और समाज में अपनी रचनाओं से सामाजिक समरसता का निर्माण करने वाले महान संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें याद कर उनके बताये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वही बीडीओ दीपक राम ने कहा कि संत रविदास ने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का प्रयास भी किया।

सही मायनों में देखा जाये तो मानवतावादी मूल्यों की नींव संत रविदास ने रखी। वे समाज में फैली जातिगत ऊंच-नीच के घोर विरोधी थे। वे कहते थे कि सभी एक ईश्वर की संतान हैं जन्म से कोई भी जात लेकर पैदा नहीं होता।

इतना ही नहीं वे एक ऐसे समाज की कल्पना भी करते थे जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता, भेदभाव नहीं हो।

जयंती समारोह कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि गणेश उर्फ भोट साह, माले अंचल सचिव अच्छेलाल राम,जिला पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रसाद , कामरेड सीताराम राम, इंद्र देव कुशवाहा, डाकपाल सुनील सिंह, यमुना यादव,मुखिया हमीदा पासवान,राजेश प्रसाद पटेल , प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, शिक्षक राजेश प्रसाद यादव,उमेश राम, आमोद मुखिया ,चंदन कुमार,जेई नीतीश कुमार ,मंसूर मियां ,राजन राम, नजीर बसंत राम , लक्ष्मण राम,अवध महतो, बन्हू राम, हरेंद्र शर्मा,विजय पटेल ,भरत राम, रामप्रवेश महतो आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close