[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सोनो पुलिस ने चोरी की बाइक सहित तीन चोर को किया गिरफ्तार

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

शुक्रवार को सोनो थाना की पुलिस ने गस्ती के दौरान पंचपहड़ी गांव के समिप चोरी का एक मोटर साइकिल के साथ बाइक चोर गिरोह के कुल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है ।

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने शुक्रवार को सोनो थाना में पीसी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सोनो थाना की पुलिस शुक्रवार को सोनो झाझा मुख्य पथ पर गस्त कर रही थी।

 तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक सवार चालक को रुकने को कहा , जिसपर बाइक सवार चालक ने तेज गति से भागना प्रारंभ कर दिया।

जिसे शक के आधार पर खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया ओर उससे पुछताछ की गई । पुछताछ के क्रम में उसकी पहचान सोनो निवासी मनोज राय का पुत्र शिवम् कुमार के रूप में की गई ।

बाइक के कागजात की मांग करने पर उसने हरदीमोह गांव निवासी राहुल कुमार से 9000 हजार रुपए में इस बाइक को खरिदने की बात बताई गई ।

इस मामले को गहनता से जांच करने पर पता चला कि शिवम् कुमार , सन्नी कुमार एवं राहुल कुमार तीनों बाइक चोर गिरोह का सदस्य है।

इधर बिते दिनों हरदीमोह गांव निवासी अजीत कुमार के द्वारा पिछले 20 दिसंबर 2024 को अपना मोटर साइकिल चोरी होने की एक प्राथमिकी खैरा थाना में दर्ज कराई गई थी ।

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बाइक चोरों से गहनता के साथ पुछताछ की जा रही है एवं इन तीनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।

Check Also
Close