[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईदेशबिहारराज्य

16वी वाहिनी सी समवाय चरका पत्थर तथा पुलिस बल को मिली बड़ी कामयाबी

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  दिनांक 21/02/2025 को चकाई प्रखंड बौंगी पंचायत के अंतर्गत गांव माधूपुर थाना चिहरा (बिहार ) का रहने वाला जयराम मुर्मू पिता का नाम सुंदर हेंब्रम जिसके ऊपर खैरा थाना( जमुई, बिहार) में दो (02) केस नामजद है।

जिसका (1)कांड संख्या 168/13 दिनांक 20/09/2013 धारा 147, 148, 149, 427, 436, 120(बी) 121 भा.द.वी. 3/4 वि.पदा.एक्ट 16,17,18,19,20,21,22, यू.ए. पी. एक्ट (2) कांड संख्या 169/13 दिनांक 20/09/2013 धारा 147, 148, 149, 353, 326, 307, 302, भा.द.वि. 27 आर्म एक्ट 16,17,18,19,20,21,22, यू. ए.पी.एक्ट लगा हुआ है जो विगत समय से फरार चल रहा था।

जिसकी खैरा (जमुई , बिहार) थाना पुलिस बहुत समय से इसकी तलाश कर रही थी जिसकी सूचना सशस्त्र सीमा बल के खुफिया विभाग को भी थी।

16वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) खैरा (बिहार) के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशानुसार उक्त सूचना पर सशस्त्र सीमा बल के खुफिया विभाग गंभीरता से काम कर रहा था।

कई दिनों से सोर्स (गुप्तचर) से सूचना प्राप्त हो रही थी कि उपरोक्त कांड संख्या में शामिल नक्सली सिमराढाब जंगल से होते हुए।

कहुंआ के जंगल के तरफ भ्रमणशील है उक्त सूचना 16वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया को दिया गया।

उसके उपरांत महोदय द्वारा इस घटना को अंजाम देने के लिए सी समवाय के कम्पनी कमांडर मुकेश चूण्डवाल को आदेशित किया गया।

उसके बाद कंपनी कमांडर श्री मुकेश चूण्डवाल द्वारा सशस्त्र सीमा बल ( SSB) और चरका पत्थर पुलिस द्वारा एक संयुक्त टीम गठित किया गया।

कंपनी कमांडर मुकेश चूण्डवाल अपनी एवं पुलिस टीम के साथ बताए गए जंगली एरिया में तलाशी अभियान के लिए रवाना हुए।

सर्च अभियान के दौरान कहूवा गांव के पास जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया उक्त व्यक्ति से पूछताछ से पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम जयराम मुर्मू पिता का नाम स्व. सुंदर हेंब्रम है।

उसके बाद गठित टिम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चरका पत्थर कैंप में ला कर पूछताछ कर के खैरा थाना (जमुई , बिहार ) को सुपुर्द किया गया(.)

Check Also
Close