
उनके स्थानांतरण के बाद प्रखंड के अधिकारी कर रहे हैं मनमानी
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कुर्था, अरवल के तत्कालीन जिलाधिकारी वर्षा सिंह के कार्यकाल के दौरान जिस तरीके से प्रखंड व अंचल के अधिकारी समय के पाबंद हुआ करते थे कार्य के प्रति सजग रहते थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद प्रखंड व अंचल के अधिकारी व कर्मी बेफिक्र हो गए हैं।
चुकी उनके कार्यकाल के दौरान लगातार जिले के विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण किया जाता रहा तथा लगातार उनके द्वारा अधिकारियों को कार्य का प्रति सजग रहने की नसीहत दी जाती थी और जो अधिकारी कार्य का प्रति सजग नहीं रहते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती थी।
लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद प्रखंड व अंचल के अधिकारियों ने मानो राहत की सांस ली है उनके स्थानांतरण होते ही प्रखंड के अधिकारी मनमानी करते देखे जा रहे हैं जिससे लोगों के जुबान पर अक्सर यह निकल रही है कि काश अरवल के जिलाधिकारी वर्षा सिंह होते।

जिनके कार्यकाल के दौरान प्रखंड व अंचल के अधिकारी समय से अपने कार्यालय पहुंचकर अपने कार्यों का निष्पादन करते थे लेकिन अब तो 11 बजे लेट नहीं 3 बजे भेंट नहीं के पद्धति पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
क्योंकि उनके दिलों दिमाग से वरीय पदाधिकारी का डर मानो वर्षा सिंह के जाते ही गायब हो गया हालांकि नए जिलाधिकारी के रूप में अरवल में आए कुमार गौरव के द्वारा भी इस मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
अगर लगातार कुर्था प्रखंड के विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाता तो आज हालात कुछ और रहते जानकारी के अनुसार वर्तमान जिलाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा प्रखंड कार्यालय का अब तक निरीक्षण नहीं किया जा सका है।

जिसके वजह से प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी मनमाने तरीके से अपने कार्यालय पहुंचते हैं और मनमाने तरीके से अपने कार्यालय से प्रस्थान करते हैं जिससे आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में लोग वर्तमान सरकार को भी कोसते नजर आ रहे हैं।




















