[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभबिहार के तमाम शिक्षकों-छात्रों को बड़ी राहत मिलने की संभावन, स्कूलों में फिर लागू होगा शनिवार को हाफ डेप्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजनपिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवालचोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
अरवलबिहारराज्य

मुख्यमंत्री एवं विधान पार्षद जीवन कुमार के प्रति आभार 

मुख्यमंत्री एवं विधान पार्षद जीवन कुमार के प्रति आभार

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने बंसी प्रखंड के माली से एकरौंजा सड़क एवं खाड़ासीन से बलौरा सड़क शीध्र बनवाने, वंशी प्रखंड के नेनुआ नाला, बलौरा पुनपुन पुल पर संपर्क पथ और शेरपुर पुनपुन पुल पर संपर्क पथ में जा रहे।

निजी जमीन धारकों को शीघ्र मुआवजा भुगतान कर लंबित संपर्क पथ पूर्ण करवाने, मानिकपुर सेनारी पथ पर ओरबीघा के नजदीक अतिक्रमण मुक्त कराकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य करवाने जैसे समस्याओं को बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री जीवन कुमार जी के समक्ष समाधान हेतू रखा था।

जिसे गंभीरता से लेते हुए श्री जीवन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिख कर बंसी प्रखंड के समस्याओं को निदान करने का अनुरोध किया था।

जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देशित करते हुए सभी समस्याओं का निदान शीघ्र करने का निर्देश दिया है।

इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री मनोज कुमार ने पत्र के माध्यम से जीवन कुमार को दिया है।

अतः पूर्व जिला पार्षद चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विधान पार्षद जीवन कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also
Close