[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पताही पूर्वी पंचायत के होनहार छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन

पताही पूर्वी पंचायत के होनहार छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन

मोतिहारी संवाददाता संतोष राऊत की रिपोर्ट 

मोतिहारी के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित पताही पूर्वी पंचायत के दो मेधावी छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।

सुमन कुमारी ने 438 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की, वहीं अंजली पटेल ने 366 अंक लाकर अपनी मेहनत का प्रमाण दिया।

छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों और शिक्षकों ने भी इन छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंजली पटेल और सुमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

उन्होंने विशेष रूप से अंजली पटेल ने सुपर सक्सेस कोचिंग सेंटर डायरेक्टर गुरू सुभाष कुमार साह एवं आजाद हिंद पब्लिक स्कूल डायरेक्टर अवधेश द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी है।

छात्रों ने बताया कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Check Also
Close