[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
अरवलदेशबिहारराज्य

आग लगी की घटना में तीन किसान के नेवारी का पुंज जल कर नष्ट

आग लगी की घटना में तीन किसान के नेवारी का पुंज जल कर नष्ट

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल जिले के डायन विगहा गांव स्थित खलिहान में मंगलवार को दोपहर आगलगी की घटना में तीन किसानो का नेवारी के पुंज जल कर नष्ट हो गयी. किसान रामाधार यादव ने बताया कि खलिहान में एकाएक आग लगने की हल्ला सुन दौड़ पड़े।

खलिहान में जैसे ही पहुँचा तो देखा कि मेरे खलिहान में रखा नेवारी के पुंज से आग की लपटें निकल रही है .आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते पास में खलिहान शंकर यादव तथा गनौरी यादव के खलिहान में रखा नेवारी के पुंज धधकने लगी।

किसान रामाधार यादव समेत अन्य लोगों ने आग लगने की सूचना करपी थाना तथा फायर व्रिगेट को दी. सूचना के आलोक में छोटा फायर व्रिगेट की गाड़ी पहुँची. तब जाकर ग्रामीणों तथा फायर व्रिगेट से आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आग दोपहर में इतनी तेज तीव्र थी कि आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रही थी. फायर व्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाया नही नही तो और किसानों का बड़ी नुकशान होती।

आगलगी की घटना में रामाधार यादव के दस हजार नेवारी के पुंज शंकर यादव के 6 हजार नेवारी के पुंज वही गनौरी यादव के 7 हजार नेवारी के पुंज जल कर नष्ट हो गया. आग लगने की सूचना किसानों ने स्थानीय मुखिया तथा राजस्व कर्मचारी तथा अंचलाधिकारी को दी।

Check Also
Close