[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गया
अरवलबिहारराज्य

अरवल जिले के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में मात्र 48 किसानों ने गेंहू बेचने के लिए किया रजिशटेशन

अरवल जिले के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में मात्र 48 किसानों ने गेंहू बेचने के लिए किया रजिशटेशन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल..अरवल जिले के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में एक भी किसान का गेहूं की खरीदारी नही हुई हैं.उक्त बातें प्रखंड वी. सी. ओ. मनोज कुमार शर्मा ने दी. इन्होंने बताया कि सरकार का समर्थन मूल्य 2425 रुपए गेहूं की खरीदी करनी है।

गेंहू की ख़रीदी करने के लिए सभी पैक्स को लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीदारी किसानों से करनी है. इन्होंने बताया कि सभी पैक्स को कम से कम दस दस क्विंटल गेंहू खरीद करने की लक्ष्य दी गयी है।

पूछ जाने पर बताया कि आज एक भी किसान से गेहूं खरीदी नही हुई है. गेंहू बेचने के लिए 48 किसानों का रजिशटेशन हो चुकी है जिसमें रैयत किसान 37 तथा ग़ैररैयत किसान 11 लोगों ने गेंहू समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अपना रजिशटेशन करवा चुके है।

जिसमें सोनभद्र पंचायत से 1 किसान अनुआ पंचायत से 1 किसान शेरपुर पंचायत से 5 किसान खटांगी पंचायत से 9 किसान बलौरा से 10 किसान खडासीन पंचायत से 22 किसानों ने गेंहू सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रजिशटेशन किया है।

वही सोनभद्र पंचायत पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि सोनभद्र पंचायत में एक किसान का रजिशटेशन हुई है. इन्होंने कहा कि सोनभद्र पंचायत में किसानो का धान की खरीदारी भी नही हुई थी।

सरकार ने सोनभद्र पंचायत में कोरम का अभाव बता कर किसानों का धान नही खरीदी. ना किसानों का गेंहू की खरीदी होगी. सोनभद्र पंचायत के किसानों ने जिला प्रशाशन तक दौड़ लगाए. लेकिन किसानों का ना धान की खरीदी हुई. ना गेंहू की खरीदारी होगी।

वही माली पंचायत पैक्स अध्यक्ष वकील कुशवाहा शेरपुर पैक्स अध्यक्ष मंजय कुशवाहा खडासीन पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा समेत अन्य पैक्स अध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि सरकार पैक्स को आज तक सी .सी . में एक रुपए नही दी है।

तो गेंहू की खरीदारी कैसे होगी. पैक्स अध्यक्ष वकील कुशवाहा ने बताया कि सरकार जैसे ही सी सी पर राशि भेजेगा तो किसानों से गेंहू का समर्थन मूल्य पर खरीदारी की जाएगी।

समाचार प्रेषण तक सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में एक किलो भी गेंहू की खरीदी पैक्स अध्यक्ष नही की है. जो किसानों के लिए गम्भीर मामला हैं. किसान औने पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर है।

क्या कहते है किसान

किसान श्री से सम्मानित सोनभद्र निवासी सरदार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रखंड में गेंहू की खेती का कटोरा कहा जाता है।

किसानों को सरकार का समर्थन मूल्य 24 25 रुपए है. जबकि बाजारों में गेहूं का मूल्य ज्यादा है . किसान सरकारी रेट पर बेचना नही चाह रहे है. यही कारण है कि किसान अपना गेंहू बाजारों में बेचने को मजबूर है।

Check Also
Close