
जन शिक्षण संस्थान अरवल में दो दिवसीय TOT प्रशिक्षण शुरू
अनुदेशकों को नई तकनीक और कौशल उन्नयन का दिया जा रहा प्रशिक्षण
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। जन शिक्षण संस्थान अरवल के परिसर में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को अनुदेशकों के कौशल उन्नयन को लेकर दो दिवसीय आवासीय TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन लीड बैंक मैनेजर संजेश कुमार, संस्थान के निदेशक रोशन कुमार एवं मास्टर ट्रेनर उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य अनुदेशकों को आधुनिक तकनीकों एवं बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है।
प्रशिक्षण के दौरान बाजार में आ रही नई-नई तकनीकों एवं आधुनिक कौशल से संबंधित विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि संजेश कुमार ने उपस्थित अनुदेशकों को नई तकनीकों को सीखने और उसे प्रशिक्षण कार्य में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के निदेशक रोशन कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अनुदेशकों से कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने तथा प्रशिक्षण के दौरान नई एवं उपयोगी जानकारी सीखने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न केंद्रों से कुर्था, रामपुर-बना, चंदा, मानिकपुर-किंजर सहित अन्य क्षेत्रों के अनुदेशक शामिल हुए। इसके अलावा संस्थान के कर्मचारी चंद्रमणि कुमार, सिंटू कुमार (लेखपाल), जय कुमार, तरन्नुम नाज एवं आरती कुमारी सहित अन्य कर्मियों की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा एवं अंतिम दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा।




















