
शेखपुरा-बरबीघा में आज स्टेट बैंक परिसर में लगेगा सोलर लोन मेला
कई निजी कंपनी रहेगी मौजूद आसान किस्तो में लगेगा सोलर पैनल
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोगों को मिलेगा लाभ
शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा -सरकार की अति- महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयास के तहत शेखपुरा-बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विशेष सोलर लोन मेला-का आयोजन किया जा रहा है।
बरबीघा के स्टेट बैंक परिसर में 16 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक बरबीघा स्टेट बैंक शाखा परिसर में सोलर का आयोजन किया जा रहा है।
मेले की मुख्य विशेषताएँ और मिलने वाली जानकारियाँ-सोलर लोन और सब्सिडी-मेले में आने वाले लाभुकों को सोलर अधिष्ठापन इंस्टॉलेशन हेतु ऋण लोन की सुविधा के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी की पूरी जानकारी दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया-योजना के तहत ऑनलाइन ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तकनीकी जानकारी- लोगों को सोलर पैनल इन्वर्टर बैटरी और माउंटिंग स्ट्रक्चर सहित अन्य उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनकी आवश्यकतानुसार उपयुक्त सोलर सिस्टम के चयन के बारे में विशेषज्ञ बताएंगे।
प्रचार-प्रसार स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने अधिक से अधिक लाभुकों से इस सोलर लोन मेले में समय पर उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इस संबंधन में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि आयोजित मेला में कुल 25 सोलर इंस्टॉल एजेंसी रहेगी।
उपभोक्ता अपने घरों के रूफ टफ़ के आधार पर बिजली की आवश्यकता के अनुसार रूफ टफ़ सोलर पैनल लगा बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकते है इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान के साथ आसान किस्तो में योजना का लाभ ले सकते है।
शेखपुरा -विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने आयोजित सोलर मेला में अधिक से अधिक लोगों को मेला में पहुंच कर सोलर पैनल लगाए जाने की अपील किया और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की अपील किया है।




















