
उमरा कर वतन लौटे दानिश अकमल, झाझा में डॉ. शाकिब अजीज ने किया जोरदार स्वागत
बता दें आपको की उमरा हर मुस्लिम का एक सपना होता है।
बतौर ईनाम दानिश ने जीता था ये पैकेज।
दानिश अकमल ने वतन एवं अपने क्षेत्र के लोगो के लिए अपने चाहने वालों के लिए माँगी दुआएँ
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
देश, समाज हमारा रहे आवाद, सभी जगह से मिल रही है मुबारकबाद।
खबर विस्तार से आगे…..
इसी कड़ी में डॉ. साक़िब अज़ीज़ ने क़ारी दानिश अकमल को अपने घर आमंत्रित कर उनका पुरज़ोर और गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।
इस दौरान डॉ. साक़िब अज़ीज़ ने दानिश अकमल को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी इस कामयाबी पर खुशी का इज़हार किया।
आपको बता दें कि क़ारी दानिश अकमल ने ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उमरा पैकेज हासिल किया था, जिसके बाद उन्होंने मुक़द्दस सफ़र पर जाकर उमरा अदा किया और अब अपने घर वापस लौटे हैं।
दानिश अकमल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, दोस्तों और इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके वापस लौटने पर लगातार लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ कर रहे हैं।




















