[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

पंचमुखी हनुमान मंदिर बटिया में धुमधाम से मनाया गया राम नवमी

पंचमुखी हनुमान मंदिर बटिया में धुमधाम से मनाया गया राम नवमी

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 हर साल की भॉति इस वर्ष भी सोनो प्रखंड के बटिया में स्थित प्रसिद्ध व एकमात्र पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को राम नवमी का त्योहार धुमधाम से मनाया गया । मंदिर के विद्वान पुजारी पंडित मिथलेश कुमार पॉडेय के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के साथ ध्वजारोहण किया गया ।

यजमान के रूप में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों में प्रह्लाद बरनवाल , बलभद्र बरनवाल , राजेश गुप्ता , राजेन्द्र पासवान के अलावा अयोध्या यादव , बालकृष्ण बरनवाल तथा बटिया पोस्ट के कई जवान मौजूद थे । ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों को प्रसाद रुपी चुडा ओर दही का भोजन कराया गया ।

तत्पश्चात मंदिर के प्रांगण में हरे राम संकृतन का आयोजन किया गया । इसी प्रकार प्रखंड क्षेत्रों के अन्य दर्जनों गांवों में स्थित बीर हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया है ।

इसके अलावा आमतौर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने व्रत उपवास रखकर पुजा पाठ कर अपने अपने घरों में ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए खुशियों के साथ भगवान श्रीराम का स्वागत किया ।

ज्ञात हो कि राम नवमी का त्योहार हरेक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है एवं राम नवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया है ।

बताते चलें कि प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है । धरती पर असुरों को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में अवतार लिए थे ।

भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है । क्योंकि प्रभु श्रीराम अपने जीवन काल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सबसे उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किए थे ।

साथ ही प्रभु श्रीराम विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागे थे और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किए थे । इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है ।

माता कैकेई द्वारा प्रभु श्रीराम के पिता महाराजा दशरथ से वरदान मांगे जाने पर श्रीराम ने राजपाट छोड़कर 14 वर्षों के लिए वनवास को प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार किया ओर वनवास के दौरान ही कई असुरों सहित अहंकारी रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी ।

अयोध्या धाम छोड़ते समय भगवान श्रीराम के साथ माता जानकी ओर भाई लक्ष्मण भी 14 वर्षों के लिए वनवास पर गए थे । यही कारण है कि राम नवमी पर भगवान श्रीराम के साथ माता जानकी ओर भाई लक्ष्मण का भी पुजा किया जाता है ।

Check Also
Close