[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

NDA में सीट का नहीं हुआ बंटवारा, लेकिन जीतनराम मांझी ने कैंडिडेट भी कर दिया घोषित

NDA में सीट का नहीं हुआ बंटवारा, लेकिन जीतनराम मांझी ने कैंडिडेट भी कर दिया घोषित

बिहार राज्य संपादक सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

   हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्णिया के कसबा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 40 से 45 सीट पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार लड़ेंगे और 20 से 25 सीट पर जीत उनकी सुनिश्चित है।

वहीं उन्होंने कसबा सीट के लिए उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया.जीतनराम मांझी ने पूर्णिया की कसबा विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो गठबंधन में मिल-बैठकर सीट और उम्मीदवारी पर फैसला होगा लेकिन परंपरा रही है कि जो पार्टी जिस सीट से चुनाव लड़ती रही है, वही उस सीट से लड़ेगी।

ऐसे में कसबा सीट पर हम पार्टी का दावा बनता है. उन्होंने कहा कि इस सीट से हमारी ओर से राजेंद्र यादव ही चुनाव लड़ेंगे।

Check Also
Close