[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
टॉप न्यूज़पटनापुरस्कारबिहारराज्य

मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी ने 21 सेवा निवृत कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी ने 21 सेवा निवृत कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई।

अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।

कि अच्छे और उत्तम स्वास्थ्य की कामना।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 30.4.2025 को पूर्व मध्य रेल, दानापुर रेल मंडल द्वारा अप्रैल माह 2025 में सेवानिवृत्त हुए 21 रेलकर्मियों को दानापुर मंडल कार्यालय के महिला काॅमन रूम के सभागार में “समापक भुगतान एवं विदाई” दिया गया।

इसमें रेल सेवा से सेवानिवृत्त उपस्थित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर, जयंत कुमार चौधरी द्वारा अंगवस्त्र एवं समापक भुगतान दस्तावेजों को देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार द्वारा किया गया; जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के सुखद,स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने “समापक भुगतान” की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें।

सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को एक्युप्रेशर, होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक के डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपुर्वक बताया गया।

इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, ईसीआरइयू, एस.सी. एस. टी.एवं एआईओबीसीआरईए एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य लोग उपस्थित रहें।

Check Also
Close