कुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी, सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब के साथ एक ग्लेम्बर मोटरसाइकिल और तीन स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी जब्त किए।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ग्राम परसा स्थित पक्की सड़क पर बच्चा सिंह के घर के सामने की गई। जप्ती सूची के अनुसार, कुल 450 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 135 लीटर बताई गई है।
मामले में पुलिस ने नसीर (करीब 25 वर्ष), पिता-फुल मोहम्मद, निवासी मठिया, थाना महूलिया, जिला रौतहट, नेपाल को गिरफ्तार किया। वहीं, कांड में संलिप्त बताए गए अनिल कुमार चौधरी (करीब 30 वर्ष), पिता-स्व. विनोद चौधरी, निवासी मेसौढ़ा, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण को भी गिरफ्तार किया गया है।
कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




















