[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

सोनो में मुसलाधार बारिश और गरज के साथ हुई ओलों की बौछार

सोनो में मुसलाधार बारिश और गरज के साथ हुई ओलों की बौछार

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

चिलचिलाती धूप में तपती जमीन से उठती उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को दोपहर चार बजे के करीब सोनो प्रखंड पुर्वी भागों में अचानक आई जोरदार गरज के साथ मुसलाधार बारिष ओर औलों की बौछार से जमीन पुरी तरह पट गई ।

शुरुआत में तो बारिश के साथ छोटे छोटे ओलों की बारिश हुई लेकिन जैसे जैसे हवा के झोंके बढ़ता गया वैसे वैसे बारिश के साथ ओलों की साईज बढ़कर तकरीबन 200 ग्राम तक पहुंच गई । ओलों की बौछार से लोग भय के कारण घरों में छुपने लगे ।

तकरीबन एक घंटे तक हुई मुसलाधार बारिष से जहां लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी निजात मिली वहीं आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया । इधर प्रत्येक दिनों की भॉति आज भी विधुत आपुर्ति समाचार लिखने तक बाधित रही ।

विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों पुर्व से लगातार हो रही हल्की ओर झमाझम बारिश के कारण कई कई घंटों तक विधुत आपुर्ति बाधित हो जाने से इस भीषण गर्मी में रतजग्गा कर दिन व्यतीत करना पड़ रहा है ।

उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि सोनो प्रखंड क्षेत्रों में विधुत आपुर्ति के लिए लगाये गये सभी पॉल को बदली कर दिया गया है , साथ ही विधुत तार को भी बदल दिया गया है।

इसके बावजूद हल्की सी फुहारें पड़ने के बाद गायब हो रहे विधुत आपुर्ति को सुधार करने की मांग की गई है , ताकि आने वाले मानसुन के दौरान लोगों को पुर्ण विद्युत आपूर्ति किया जा सके ।

Check Also
Close