[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक, सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने दिया सुधार हेतु निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक, सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने दिया सुधार हेतु निर्देश।

डेंगू एवं मस्तिष्क ज्वर पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया महत्वपूर्ण निर्देश।

सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अंतर्गत परिचर्चा भवन में शनिवार को आयोजित हुई।

बैठक में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जियाउद्दीन जावेद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, जिला वी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा, जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह , सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम असित रंजन, डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा, डीपीसी दिनेश कुमार, सभी प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक, बीएमएंडई, परामर्शी के अलावे समेकित बाल विकास परियोजना से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन गिरी, सहित सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक राज एवं विकेश कुमार, पी एस आई से विनय कुमार सिंह, डब्लू एच ओ के SMO डॉक्टर हरि तेजा और यूनिसेफ के SMC कुमार अभिषेक और नवीन कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सेवाओं के प्रदर्शन की प्रखण्ड वार समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न संकेतकों एवं कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन वाले प्रखंडों की प्रशंसा की गई तथा खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को आवश्यक एवं त्वरित सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

 समीक्षा के क्रम में:

  • जिले में संस्थागत प्रसव में लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 47% (सरकारी और प्राइवेट संस्थान मिलाकर) की उपलब्धि रही।
  •  लिंगानुपात 880 रहा।
  • गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में ANC जांच और रजिस्ट्रेशन 88 % रहा।
  • पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण
  • परिवार नियोजन के अस्थाई साधन को बढ़ावा देना
  • सभी VHSND (टीकाकरण सत्र) पर लक्षित जांच को सुनिश्चित करने
  • सर्वे ड्यू लिस्ट को अद्यतन करते हुए सभी बच्चों को JE – 1/2, MR – 1/2 का टीकाकरण
  • AES और डेंगू को लेकर समुदाय को जागरूक करना और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखना
  • OPD का संचालन ससमय करते हुए सभी मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराना और संबंधित पोर्टल पर उसका इंट्री करना आदि।

उपर्युक्त सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधकाें एवं प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरकों को प्रदर्शन में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

‘डेंगू ‘ और ‘मस्तिष्क ज्वर ‘को लेकर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता मे सीतामढ़ी समाहरणालय के ‘परिचर्चा ‘ भवन मे जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई जिसमे जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी डा रवीन्द्र कुमार यादव ने दृश्य-श्रव्य माध्यम से जिला मे मस्तिष्क ज्वर की स्थिति, एवं उपचार तथा इसकी तैयारी के बारे मे जानकारी दी ।

जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ‘संध्या चौपाल’, ‘महिला संवाद ‘, जन संवाद, जागरूकता कक्षा के माध्यम से जन जन को मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) के बारे मे तथा ‘ डेंगू ‘ के बारे मे जानकारी दी जा रही है ।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जन —जन तक जानकारी पहुंचाकर तथा शीघ्र सही ईलाज कर हमें शून्य मृत्यु के लक्ष्य पर कायम रहना है । निर्देश दिया कि दर्पण एप पर नियमित उपस्थिति दर्ज किए जाएं।

बरसात के दस्तक देते ही डेंगू के वार्ड एवं जांच तथा फॉगिंग की तैयारी हेतु निदेश दिए गये ।

Check Also
Close