[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

हाथ चक्की चलाने की परंपरा को जीवित रखती महिला

हाथ चक्की चलाने की परंपरा को जीवित रखती महिला

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सांस्कृतिक और समाजिक विरासत की महत्वपूर्ण परंपरा सोनो प्रखंड में आज भी जिवीत है । क्योंकि इस परंपरा को एक 55 वर्षिय महिला अपने दोनों हाथों से चक्की चलाकर ना सिर्फ अपने बाल बच्चों का भरण-पोषण कर रही है बल्कि चक्की चलाने के दौरान एक दुसरों के बीच मजबूत संबंध बरकरार रखने के लिए हंसी ठिठोली करते हुए गीत भी गाती हैं।

सोनो प्रखंड के तैरुखा गांव में एक ऐसी चक्की मौजूद हैं जहां पर प्रत्येक दिन एक क्विंटल से अधिक आटा और सत्तु की पिसाई की जाती है । इस कार्य में परिवार के सभी लोग लगे हुए हैं ।

जिसमें सबसे पहले अनाज को भट्ठियों में उबालकर फीर गर्म कढ़ाई में भुंजने के बाद जमीन पर लगा हाथ चक्की में लगे डंडे को घुमाकर पिसाई करते हैं , और सेंकड़ों रुपए कमाई कर अपने परिवार के जरुरतों को पूरा कर रही हैं ।

बताते चलें कि चक्की चलाकर आटा पिसने से ना सिर्फ महिलाओं को शारीरिक व्यायाम मिलता है बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है ।

इसके अलावा चक्की चलाकर महिलाऐं आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ आर्थिक रूप से मजबूत भी होती हैं । ज्ञात हो कि चक्की चलाना पारंपरिक कला है जो अपनी पिढ़ीयों को याद कराती है ।

क्योंकि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है । यह परंपरा धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है , इस परंपरा को जीवित रखने और संरक्षित करने के लिए बढ़ावा देने की आवश्यकता है ।

Check Also
Close