[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलदेशबिहारराज्य

देश के प्रधानमंत्री एवं डबल इंजन सरकार अरवल जिला को चिर परिचित मांग को अति शीघ्र पूरा करें:-मनोज

देश के प्रधानमंत्री एवं डबल इंजन सरकार अरवल जिला को चिर परिचित मांग को अति शीघ्र पूरा करें:-मनोज

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल बस स्टैंड में आज दिनांक 29/5/2025 को पांच सूत्री मांगों को लेकर बसपा नेता अरवल विकास मंच के अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में दो दिवसीय सत्याग्रह प्रारंभ किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से मनोज सिंह यादव धनंजय कुमार रजनीश यादव मंटू कुमार रोहित कुमार दास विजय महतो राजू पटेल उपेंद्र कुमार गजेंद्र कुमार एवं दर्जनों नेता दो दिवसीय सत्याग्रह पर अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड में बैठे हैं।

अरवल जिला वासियों का मांग है कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी बिहार दौरे पर दो दिवसीय 29 में एवं 30 में 2025 को बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी से अरवल जिला के लोग के द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है की अरवल बिहार के एक ऐसा जिला है जो रेलवे लाइन से दूर है सोन नहर की स्थिति खराब है इसलिए पांच सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह किया जा रहा है..

अरवल जिला को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन समय निर्धारित करते हुए इस परियोजना को पूरा किया जाए।

हमीद नगर पुनपुन बाराज परियोजना जगदेव फार्मूला पर लागू हो एवं जगदेव फार्मूला पर नहर का खुदाई किया जाए।

कदवन जलाशय परियोजना को पूरा किया जाए ताकि सोन नहर में निचले छोर के किसानों तक पटवन कराया जा सके।

अरवल N H 139 की चौड़ीकरण एवं अरवल में बाईपास आति शीघ्र बनाई जाए।

प्रतिदिन दुर्घटना को देखते हुए अरवल में N H पर ट्रामा सेंटर बनाया जाए।

देश के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री से अनुरोधपूर्वक कहना है कि अरवल जिले को पांच सूत्री सौगात देने का काम करें इसके समर्थन में बस स्टैंड अरवल में सत्याग्रह किया जा रहा है।

Check Also
Close