[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकन
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

गांव में लगा गंदगी का अंबार, सफाई न होने से रास्ते पर भरा नाली का गंदा पानी

चंदौली नौगढ़ – विकासखंड नवगढ़ की ग्राम पंचायत देवखत में साफ सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो गई है। यहां स्वच्छ भारत मिशन का बुरा हाल है कूड़े से पटी नालियों का पानी गांव की गलियों में भरा रहता है। जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में भी समस्या होती है। बजबजाती नालियों से ग्रामवासियों के ऊपर बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। सफाईकर्मी गांव में नालियों की साफ सफाई करने ही नही आते।

बना रहता है बीमारी फैलने का खतरा

देवखत गांव निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीनाथ बताते है कि नालियों की साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इस वजह से नालियों में मच्छरों का डेरा है। मच्छरों व गंदगी फैलने से होने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। बरसात का सीजन होने की वजह से यह खतरा और बढ़ गया है। प्रधान जी का कहना है कि (ADO) सहायक विकास अधिकारी को इस संबंध में बार-बार सूचना देने के बावजूद भी नजर अंदाज कर देते हैं कभी देखने भी नही आते कि गांव का क्या हाल है गांव के लोग कैसे रहते है? इसका शिकायत अन्य अधिकारियों से भी किया हूं लेकिन सहायक विकास अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता है अधिकारियों के आदेश को मजाक बना लेते हैं ( ADO) पचायत

स्वयं रुपए खर्च करके कराते है नाली की सफाई

देवखत गांव के ही ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी कभी नालियों को साफ करने नहीं आते है। हम लोगो ने आज तक सफाईकर्मी को देखा ही नही, नाली चोक हो जाने के कारण रास्ते में गंदा पानी भर जाता है जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा हो जाता है इसलिए हम लोग स्वयं रूपये खर्च करके नालियों की साफ सफाई कराते है।

गांव में साफ सफाई सिर्फ कागजों पर सीमित

गांव के निवासी ग्रामीणजन बताते है कि गांव में साफ-सफाई अब सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। स्वच्छ भारत मिशन व सरकारी योजनाओं के तहत गांवों में लाखो रुपए आते हैं। इसके बाद भी गांव में धरातल पर विकास कार्य दिखाई नहीं देता है

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

 

Check Also
Close