[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बेला व भिठ्ठा थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

सीतामढ़ी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बेला व भिठ्ठा थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

एसपी अमित रंजन ने जारी किया स्थानांतरण आदेश, पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज

सीतामढ़ी जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थाना संचालन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कुल 6 दारोगा और 2 एएसआई का तबादला किया है।

सबसे अहम बदलाव बेला और भिठ्ठा थानों में देखने को मिला है, जहां लंबे समय से खाली पड़े थानाध्यक्ष पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

🔹 सुरसंड थाना के अचल अनुराग को बेला थाना का प्रभार सौंपा गया है।
🔹 वहीं, पुपरी थाना के मनोज कुमार को भिठ्ठा थाना की कमान दी गई है।

दोनों थानों में पद रिक्त होने के पीछे अनुशासनात्मक कार्रवाई रही मुख्य वजह
बेला थानाध्यक्ष को बिना सूचना आरोपियों को छोड़ने के मामले में निलंबित कर दिया गया था, जबकि भिठ्ठा थानाध्यक्ष को नेपाल में छापेमारी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। इन कारणों से दोनों थानों की जिम्मेदारी लंबे समय से खाली पड़ी थी।

 अन्य स्थानांतरण और प्रतिनियुक्तियां भी शामिल
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इन तबादलों के अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था के तहत प्रतिनियुक्त किया गया है। यह फेरबदल पूरी तरह से थाना संचालन की कार्यक्षमता और जवाबदेही को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

नए पदस्थापनों पर त्वरित योगदान का निर्देश
एसपी अमित रंजन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और निष्पक्ष पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।

Check Also
Close