[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिए दादा को श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिए दादा को श्रद्धांजलि

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

  • दूरदर्शी व्यक्ति थे दिग्विजय सिंह – नीतीश 
  •  केंद्रीय मंत्री स्व: दिग्विजय सिंह की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित

 जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नयागांव निवासी सह स्व: केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15 वीं पुण्य तिथि कटहरा नदी के तट पर अवस्थित समाधि स्थल पर समारोहपूर्वक मनाई गई ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा , बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल , कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी , लेसी सिंह , सुमित कुमार सिंह , हरि साहनी , जयंतराज , सांसद गिरधारी यादव , विधायक दामोदर रावत , राजीव कुमार सिंह , श्रेयसी सिंह , विधान पार्षद अजय कुमार सिंह , प्रमंडल आयुक्त अवनीश कुमार सिंह , डीआईजी राकेश कुमार , डीएम श्री नवीन , एसपी विश्वजीत दयाल , पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह , पुतुल देवी , जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतों , भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ई० शंभू शरण , जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने स्मृतिशेष दिग्विजय सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपुर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे ।

भारत माता के महान सपूत होने के नाते लाखों भारतीयों में आशा की नई किरण जगाई । उनकी कर्मठता और दूरदर्शिता ने चुनौती को अवसर में बदलने पर कारगर भूमिका निभाई ।

उनका केंद्रीय वित्त उप मंत्री , रेल राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा । अपने कुशल नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को नई दिशा दी । उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगा ।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिवंगत दिग्विजय सिंह का जीवन , विचार और देश हित में किया गया कार्य आज भी प्रेरक है । उन्होंने उनके आदर्श पर चलने और उसे जीवन में उतारने का आह्वान किया । डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा ने कहा कि दिग्विजय सिंह केवल व्यक्ति नहीं अपितु एक विचार भी थे ।

एक ऐसा विचार जिसने जमुई के साथ बिहार और देश को तरक्की की राह पर दौड़ाने का काम किया । वे वैचारिक दृढ़ता , साहस और राष्ट्र निष्ठा के पर्याय थे । उन्होंने अपने आदर्श और विचार से कभी भी समझौता नहीं किया ।

उनका राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र जग जाहिर है । हर इंसान को इसे आत्मसात करना चाहिए । दिवंगत दिग्विजय सिंह के अधूरे सपनों को साकार करके ही हम उन्हें सच्ची भावांजलि दे सकते हैं ।

    दिवंगत दिग्विजय सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कई ओहदेदारों ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व को परिभाषित किया और उन्हें महान राजनेता की संज्ञा दी ।

अंकित करने वाली बात यह है कि स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी पुतुल देवी भी पूर्व सांसद हैं और उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह वर्तमान में विधायक के पद को सुशोभित कर रही हैं ।

   उधर मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन चौकस नजर आया । नयागांव में हेलीपैड से लेकर समाधि स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ।

चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात दिखे । जिलाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल बारीकी से हर बिंदु पर नजर रख रहे थे । डीएम और एसपी की सजगता और सतर्कता के चलते मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री उड़न खटोले से कुच कर गए ।

Check Also
Close