[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

नशा मुक्ति अभियान में SSB ने निकाली साइकिल जागरुकता रैली

नशा मुक्ति अभियान में SSB ने निकाली साइकिल जागरुकता रैली

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: बिहार को नशा मुक्त करने सरकार द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान में 16 विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पकरी के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर बड़ी संख्या में‌ जवानों ने सायकिल पर सवार होकर जागरुकता रैली निकाली ।

यह रैली विभिन्न सामुदायिक केंद्रों , स्कूलों तथा कई गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों से नशा नहीं करने की अपील की गई ।

पिछले 12 जुन से 26 जुन 2025 तक आयोजित भारत पखवाड़ा के दौरान नशीले पदार्थों का प्रयोग से मुक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है ।

15 दिनों तक आयोजित इस पखवाड़ा में गहन गतिविधियां शामिल हैं । इस दौरान नशीले पदार्थों से होने वाली हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जन को शिक्षित किया गया ।

साथ ही विभिन्न शैक्षनिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई । जागरूकता रैली स्कूलों व कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में आयोजित किया गया ।

15 दिवसीय नशा मुक्त भारत पखवाड़ा को 26 जून 2025 शुक्रवार को 16 वीं वाहिनी के अधिकारीयों , अधीनस्थ अधिकारीयों और बलकर्मीयों द्वारा नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ के साथ समापन किया गया ।

Check Also
Close