[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली की 35 न्याय पंचायतों में खुलेंगी नई किसान सेवा सहकारी समितियां, 50 हजार किसान होंगे लाभान्वित

इन समितियों के भवनों के निर्माण पर प्रत्येक पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें एक गोदाम (100 मीट्रिक टन), पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी।

चंदौली में किसानों को राहत देने वाली बड़ी पहल

35 नई समितियों के गठन को मिली मंजूरी

लगभग 50 हजार किसान होंगे लाभान्वित

17.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

चंदौली जिले के किसानों को कृषि संसाधनों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले की 35 न्याय पंचायतों में नई किसान सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दी गई है। इस पहल से लगभग 50 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। समितियों के भवन व गोदाम निर्माण पर अनुमानित 17.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए भूमि चयन व परीक्षण हेतु अधिकारियों की समिति का गठन भी कर दिया गया है।

वर्तमान में जिले में कुल 83 किसान सेवा सहकारी समितियां संचालित हैं, जिनमें से 34 में जन सेवा केंद्र भी स्थापित हैं। सहकारिता विभाग ने बताया कि किसान संख्या और न्याय पंचायत की आवश्यकता के आधार पर नए स्थानों का चयन किया जाएगा। यह निर्णय शासन द्वारा तीन दिन पहले ही पूर्व निर्धारित लक्ष्य (19 समितियों) को संशोधित कर 35 तक बढ़ाने के बाद लिया गया है।

इन समितियों के भवनों के निर्माण पर प्रत्येक पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें एक गोदाम (100 मीट्रिक टन), पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। निर्माण के लिए कम से कम 6.5 एयर सरकारी भूमि की आवश्यकता होगी, जो सड़क किनारे स्थित हो। इससे किसानों को बीज, खाद और ऋण जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए दूरस्थ समितियों तक जाने की परेशानी नहीं होगी।

सहकारिता विभाग द्वारा शीघ्र ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर भूमि चयन व अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम किसानों की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्र में कृषि संरचना के विस्तार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Check Also
Close