[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
जमुईबिहारराज्य

ठनका से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी: जमुई डीएम नवीन

ठनका से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी: जमुई डीएम नवीन

डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बज्रपात से बचने सतर्कता आवश्यक डीएम

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: जिला कलेक्टर नवीन के द्वारा समाहरणालय परिसर जमुई से बज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है । मौके पर डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिन्हा , नजारत उप समाहर्ता भानू प्रकाश , ओएसडी सह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी पदस्थ नागमणि कुमार वर्मा समेत कई ओहदेदार मौके पर मौजूद थे ।

डीएम श्री नवीन ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला के लोगों को बज्रपात से बचाने के लिए जन जागरूकता मुहिम चलाने का फैसला लिया है ।

इसी निर्णय के अंतर्गत जिले के चुनिंदा कुल छह प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में बज्रपात सुरक्षा रथ घूमते हुए वहां के निवासियों को आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की विस्तार पूर्वक जानकारी देगी । उन्होंने आगे कहा कि हर साल तड़ित से कई लोग असमय काल के गाल में चले जाते हैं ।

लोगों के असामयिक निधन से परिवार के साथ राज्य को अपूरणीय क्षति होती है । प्राकृतिक आपदा रूपी विद्युतपात की आशंका जिन क्षेत्रों में ज्यादा महसूस की जाती है , वहां प्राथमिकता के तौर पर इस रथ को घुमाया जाएगा और जागरूकता फैलाई जाएगी ।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आत्मीय भाव से यहां के जनों को संदेश देते हुए कहा कि तड़ित की संभावना को देखते हुए इससे बचाव के लिए जब घर के भीतर रहें तब बिजली संचालित उपकरण से खुद को दूर रखें । तार वाले टेलीफोन के उपयोग से बचें । कपड़ा सुखाने के लिए तार की जगह जूट या सूत की रस्सी का प्रयोग करें । घर के बाहर हों तो वृक्ष के नीचे पनाह न लें ।

ऊंचे इमारत वाले क्षेत्रों में भी जाने से बचें । डीएम ने जागरूकता रथ द्वारा दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लिए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि खुद सतर्क रहें और दूसरों को भी सजग और सचेत रहने के लिए प्रेरित करें ।

जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत नदियों , तालाबों , गड्ढों आदि जल श्रोतों में डूबने की घटना में वृद्धि की चर्चा करते हुए कहा कि खतरनाक घाटों पर जाकर स्नान न करें और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें ।

उन्होंने पुल या पुलिया से कूदकर स्नान करने को भी खतरनाक बताते हुए कहा कि यह भी जानलेवा हो सकता है । श्री नवीन ने इससे भी परहेज किए जाने की अपील की ।

   उधर अंकित वाहन चुनिंदा क्षेत्र के लिए कूच कर गया है । वज्रपात सुरक्षा रथ माइकिंग के जरिए निवासियों को तड़ित और डूबने से बचाव के लिए सतर्कता का संदेश देगा ।

Check Also
Close