[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शिविर लगा पुराने खातों का किया गया केवाइसी, दी गयी जानकारियां

शिविर लगा पुराने खातों का किया गया केवाइसी, दी गयी जानकारियां

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: एसबीआई मैनाटाड़ के तत्वावधान में प्रखंड के बस्ठा गांव स्थित सीएसपी में शिविर लगाकर पूर्व में खोले गये खातों की रि-केवाईसी की गयी।

मौके पर एसबीआई मैनैजर सिंताशु , मुखिया प्रतिनिधि नफीस आरज़ू, सीएसपी संचालक रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा,आदि मौजूद रहें।कैंप में एसबीआई मैनैजर सिंताशु शेखर ने बताया कि गांवों में चल जा रहे इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक सभी गांवों को कवर किया जायेगा।

शिविर में लोगाें को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक दुर्घटना बीमा योजना है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को सस्ती दरों पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है।

योजना के तहत लाभार्थियों को दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।नामांकन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है, जिससे लोग आसानी से इसमें शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रीमियम का भुगतान ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे प्रीमियम के भुगतान में सुविधा होती है। बीमा धारक की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा शुरू की गई। एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान करना है।

यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू होता है।कैंप में लोगों को साइबर फ्रोड से बचने की भी जानकारी दी गयी।

Check Also
Close