[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
बिहारराज्यवैशाली

सड़क दुर्घटना में मृतक रिशु कुमार एवं दिवाकर कुमार के परिवार को चार-चार लाख मुआवजा दे सरकार:-मनोज

सड़क दुर्घटना में मृतक रिशु कुमार एवं दिवाकर कुमार के परिवार को चार-चार लाख मुआवजा दे सरकार:-मनोज

NH 139 सड़क का चौड़ीकरण एवं अरवल बाईपास का निर्माण होना चाहिए

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को अरवल एनएच 139 महावीर चौक के समिप सुनील साव के लड़का रिशु कुमार उम्र 19 वर्ष और राजीव कुशवाहा के लड़का दिवाकर कुशवाहा उम्र 18 वर्ष दोनों कोचिंग से पढ़कर लौटते समय महावीर चौक के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अरवल सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अरवल विकास मंच सह मुख्य संयोजक रेल आंदोलन मनोज सिंह यादव ने मृतक के पीड़ित परिवार से मिलकर गहरा सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा की बहुत मर्माहत घटना है ।

अरवल जिला में लगातार दुर्घटना हो रहा है जनता की मांग है वर्तमान जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक संज्ञान में लेते हुए 139 नेशनल हाईवे से एंक्लोचमेंट हटाने का काम करें।

विशेष रूप से प्रसादी इंग्लिश से अरवल शहर से बैदराबाद तक यातायात पुलिस गस्ती बढ़ाएं मृतक के परिवारों को आपदा प्रबंधन के द्वारा चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने का काम करें—मनोज सिंह यादव अध्यक्ष अरवल विकास मंच सह मुख्य संयोजक रेल आंदोलन।

Check Also
Close