[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीत
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

जीविका के माध्यम से सरकार करेगी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त

जीविका के माध्यम से सरकार करेगी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के शुभारंभ और 105 करोड़ की राशि के जीविका निधि में ट्रांसफर के मौके पर प्रखंड कार्यालय स्थित पर प्रशिक्षण भवन में जीविका दीदियों ने पीको प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम का लाइव प्रसारण सुना।

 मौके पर पीएम ने जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई योजनाओं के बारे में बताया। वही समारोह में मौजूद बीडीओ दीपक राम ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार हर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 10000 की सहायता राशि दे रही है।

अगर वह महिला इस दस हजार रूपये से कुछ अच्छा कर रही है तो सरकार उन्हें आगे भी रुपया देकर और सशक्त बनायेगी।

इसके लिए महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ना होगा। मौके पर जीविका बीपीएम सरफुन नेशा सहित जीविका के कर्मी और काफी सैकड़ो से ज्यादा संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

Check Also
Close